Tuesday, 18 July 2017

जाने श्रावन का महत्व

क्यु प्रिय है श्रावन शिव जी को :-धार्मिक मान्यताओं के अधार पर सावन महीने के बारे में सबसे प्रचलित पौराणिक कथा के मुताबिक शिव पत्‍नी देवी सती के अपने पिता दक्ष के घर योगशक्ति से शरीर त्यागने से पूर्व उन्‍होंने शिव जी को हर जन्म में पति के रूप में पाने का प्रण किया था। इसीलिए उन्‍होंने अपने दूसरे जन्म में पार्वती के रूप में भगवान शिव जी की पूजा की और सावन के महीने में कठोर तप किया। इस पूजा से प्रसन्‍न होकर शिवजी ने उनसे विवाह कर लिया। तभी से ये महीना शिव जी के लिए प्रिय हो गया। ये कथा स्‍वयं शिजी ने सनत कुमारों को सुनाई थी जब उन्‍होंने सावन का महीना प्रिय होने के बारे में पूछा था। एक अन्‍य पौराणिक कथा के अनुसार कहा जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव जी ने समुद्र मंथन से निकला विष पीकर सृष्टि की रक्षा की थी। यहीं कारण है कि इस महीने को शिव जी का प्रिय महीना माना जाता है।

No comments:

Post a Comment